पनीर मलाई टिक्का


Paneer malai Tikka

आवश्यक सामग्री:
  • 300 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ )
  • 2 बड़े चम्मच चीज़ 
  • 2 बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम 
  • 1 बड़ा चम्मच काजू पेस्ट 
  • 1 छोटा चम्मच अदरक , लहसुन का पेस्ट 
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर 
  • ½ छोटा चम्मच सफ़ेद मिर्च पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच छना दही 
  • नीबू का जूस 
  • आवश्यकतानुसार नमक
  • तलने के लिये तेल 
बनाने की बिधि:

पहले एक बरतन में छना हुआ दही लें।

अब इसमे अदरक, लहसुन का पेस्ट, चीज़, काजू का पेस्ट,इलायची पाउडर,सफ़ेद मिर्च पाउडर,तेल,नमक और ताज़ी क्रीम मिलायें।

अब नीबू का रस और पनीर इसमें मिलायें।

कुछ देर बाद इसे सींक में लगा कर तंदूर में सेक कर पुदीने की चटनी और प्याज़ के साथ परोसें।

तंदूर नही होने पर नॉन स्टिक तवे पर भी सेंक सकते हैं। 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen