पालक पापड़ी चाट
on 8 Dec 2020 4:31 p.m., Concise by Kajalmishra
0
0
आवश्यक सामग्री:
- 10 पालक के बड़े पत्ते
- 4 आलू उबले हुए (नमक के साथ)
- 1 कप दही
- 1 कप बेसन
- 4 बड़े चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी
- 3 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- तलने के लिये तेल
- आवश्यकतानुसार नमक
बनाने की बिधि:
- बेसन में धनियापत्ती, 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनायें ताकि पालक के पत्तो पर कोट हो जाये।
- पालक के पत्तो को कोट करके डीप फ्राई करें।
- उन्हें निकाल कर उनके ऊपर उबला आलू , प्याज़ , हरी मिर्च , दही डालें।
- ऊपर से जीरा व मिर्च पाउडर डालें। पालक पपड़ी तैयार है।