मैंगो शेक आइस क्रीम


Mango shake icecream

गर्मियों में आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद है पर हम रोज रोज बाहर की आइसक्रीम खरीद कर नहीं खा सकते। तो क्यों न हम उसे घर में ही बना लें। आम तो गर्मियों के दिन में करीब सभी के घर में आता है। कोई उसे खाने के साथ खाता है कोई उसका शेक बना कर पीता है। तो क्यों न आज उसके शेक से हम आइसक्रीम बनाएं ।

मैंगो शेक आइसक्रीम बनाने की सामग्री :

  1. दो मीडियम आकार के आम।
  2. दो गिलास दूध
  3. एक छोटी कटोरी मिल्कमेड।
  4. आधी कटोरी चीनी
  5. एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स

मैंगो शेक आइसक्रीम बनाने की विधि : यह बहुत ही आसान है हम मैंगो शेक जैसे बनाते हैं आम दूध और चीनी डालकर उसको मिक्सी में पीस देते हैं । उसी तरह से हमें उसे पीस लेना है फिर उसमें थोड़ा सा मिल्कमेड मिला दें। इससे आइसक्रीम सॉफ्ट बनती है।और उसके बाद उसको फ्रिज में जमा दें।जब वह जम जाए उसको एक बार फिर से पूरा क्रश कर ले या मिक्सी के जार में फिर से डाल कर चला ले। एक बार उसको दोबारा से फिर से जमा करके ऊपर से प्लास्टिक कवर लगा दें। इससे आइसक्रीम सॉफ्ट जमती है और ऊपर से बर्फ की परत भी नहीं पड़ती। खाने में बहुत ही लजीज होती है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen