आवश्यक सामग्री:
मेथी: १कप बारीक कटी हुई
पालक :१कप बारीक कटी हुई
पनीर :१कप पनीर टुकड़े।
तेल :३ टेबल स्पून
प्याज:३/४कप बारीक कटा हुआ
टमाटर:३/४ कप बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च:१/२टी स्पून बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर: १/४ टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर: १/२ टी स्पून
नमक :स्वादानुसार
चीनी :१/४ टी स्पून
बनाने की विधि:
एक नॉन स्टिक पैन पर तेल डालकर उसे गर्म करें और उसमें पनीर के टुकड़े डाल कर उन्हे भुरा होने तक भून लें।
अब उसी नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें उसमें प्याज डालें और उसे १मिनट तक भून लें फिर उसमें टमाटर , हरी मिर्च और २ टेबल स्पून पानी डालकर अच्छी तरह से मिला ले और २से ३ मिनट तक पकाएं।
उसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मेथी, पालक नमक और २ टेबल स्पून पानी और मध्यम आंच पर १से २मिनट तक पकाएं।
उसमे भुना हुआ पनीर और चीनी डालकर मिलाएं और उसे मध्यम आंच पर १मिनट तक पकाएं।
अब उसे गरमागरम परोसें।
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
हरियाली मटर.
दम गोभी
Add DM to Home Screen