घरेलू चीज़ों से पाए लंबे बाल


Long hair from domestic things

हम में से कई औरतों को लंबे बाल पाने की इच्छा होती है लेकिन एक लेंथ के बाद बाल या तो ख़राब होने लगते हैं या फिर टूटने लगते हैं , इसलिए हमें बालों को कटवाना पड़ता है।

आज हम आपको एक ऐसी टिप देंगे जिससे आप घर की ही चीज़ों के इस्तेमाल से लंबे बाल पा सकेंगी।

इसके लिए–

  • एक पैन में दो कटे हुए प्याज, दो चम्मच मेथी दाना, दो चम्मच कलौंजी, दो चम्मच सफेद तिल, एक गुड़हल का फूल टूटा हुआ और 8-10 करी पत्ते को 5 बड़े चम्मच नारियल तेल में 8-10 मिनट तक अच्छे से पका लें।
  • अब इस तेल को ठंडा होने पर छान लें और इसमें 5-6 बूंदे रोजमेरी तेल की डालें।
  • अब इसे एक कांच कि शीशी में स्टोर कर लें।
  • शैंपू करने से कम से कम 5 घंटे पहले कॉटन पैड्स से बालों कि जड़ों और बालों कि लंबाई पर लगाएं।

इसके इस्तेमाल से आप पाएंगे लंबे और घने बाल।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen