कोरियन मैगी


Korean Maggi

सामग्री:–

  • मैगी - 1 पैकेट
  • लहसुन - 4 से 5 कलिया
  • तेल - 2 चम्मच
  • बारीक कटा प्याज - 1 
  • बारीक कटा धनिया पत्ता - 2 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स - 1 चम्मच
  • सोया सॉस - ½ चम्मच

विधि:–

  • मैगी को 4-5 मिनट तक उबाल लें और छान के निकाल लें 
  • अब ½ चम्मच तेल डाल कर हल्का सा उबली हुई मैगी को टॉस कर लें।
  • एक कटोरे में मैगी मसाला, सोया सॉस, चिली फ्लेक्स, प्याज और धनिया पत्ता मिला लें।
  • एक पैन में दो चम्मच तेल डाले और बारीक कटा लहसुन डाल के हल्का पका लें ( आप चाहे तो लहसुन के साथ प्याज को भी हल्का पका सकते हैं)
  • कटोरे में मिक्स किए हुए इंग्रेडिएंट्स भी कढ़ाई में डाल के हल्का भून लें।
  • अब मैगी को कढ़ाई में डाल के अच्छे से टॉस करते हुए मसालों को मिला लें।

आपकी कोरियन मैगी तैयार है।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen