केले की सब्जी
 
                        on  19 Dec 2020  5:28 p.m., Concise  by Kajalmishra  
                        
                            
                            
                             0
                               0 
                            
                            
          
                        
                        
                        
                        
                        
                        
                        
                        
                     
                    
                        आवश्यक सामग्री:
- कच्चे केले : १ १/२ गोल कटे हुए
 
- तेल : १ १/२ चम्मच
 
- हींग : १/२ छोटा चम्मच
 
- हल्दी पाउडर : १/४ छोटा चम्मच
 
- नमक : स्वादानुसार
 
- धनिया जीरा पाउडर : १ छोटा चम्मच
 
- हरा धनिया : २ बड़े चम्मच
 
- चीनी : १ चम्मच
 
- सरसों : १ चम्मच
 
- लाल मिर्च पाउडर : १ चम्मच
 
बनाने की विधि:
- केले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन को गर्म करें और उसमें तेल डालें|
 
- फिर इसमें हींग और सरसों के दाने डालकर उन्हें चटकने दे।
 
- फिर इसमें केले, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया, जीरा पाउडर, चीनी, लाल मिर्च पाउडर डाल कर उसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं|
 
- केले की सब्जी को तुरंत गरमागरम परोसें।