अगर आप अपने आंखों के नीचे हो रहे डार्क सर्कल से परेशान है तो एक बार ग्रीन टी से बने इस आई मास्क का जरूर उपयोग करें, इससे आपको बहुत ही बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। इस आई मास्क को बनाने का तरीका बताते हैं ।
ग्रीन टी में मिलाये यह तीन चीजें -
1- सबसे पहले एक बॉल में एक पैक से ग्रीन टी निकाले।
2- ग्रीन टी में एक चम्मच कॉफ़ी और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।
3- अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल का जेल मिलाएं।
4- अब आंखों को क्लीन करके इस आई मास्क को आंखों के नीचे लगा लें।
5- इसे 10 से 15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा हुआ छोड़ दें।
6- उसके बाद नार्मल पानी से वॉश कर लें।
इस आई मास्क को लगाने से आप अपने आंखों के नीचे हो रहे काले धब्बों से निजात पा सकते हैं।