चेहरे की पफिनेस को कम करे आइस फेशियल


Ice facials reduce facial puffiness

गर्मी के दिनों में या सोकर उठने पर कई बार आपकी त्वचा फूली हुई लगती है। ये स्किन चेहरे पर वॉटर रिटेंशन के कारण हो सकता है। या कभी कभी नींद पूरी ना होना भी इसका एक कारण हो सकता है। ये समस्या ज्यादातर गर्मी के दिनों में देखी जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे पफिनेस से निजात पाने का तरीका।

ये तरीका है आइस फेशियल। जी हाँ दोस्तों चेहरे की पफिनेस या आँखों के आस पास की त्वचा पर आये सूजन को आइस फेशियल से कम किया जा सकता है। कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट जैसी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियां भी ये फेशियल करती हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।

आइये जानें कैसे करें आइस फेशियल:

1- एक बाउल में बर्फ के 8-10 टुकड़े डालें। फिर इसको पानी से भरें व आइस क्यूबस को पिघलने दे।

2- इसके बाद अपनी त्वचा को इस बाउल में डुबोये। 

3- यहाँ पर आपको 30 सेकंड से ज्यादा नहीं रुकना है। 

4- यह प्रक्रिया तीन से चार बार दोहराएं। 

लास्ट में कॉटन के टॉवल से चेहरे को साफ करें और पफिनेस से छुटकारा पाएँ। आइस फेशियल को एक दिन के गैप में किया जा सकता है। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen