चेहरे को चमकदार बनाने का तरीका


How to make the face shiny

इस तरीके से कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाकर आप अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बना सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर ऐसी खूबसूरती आएगी जिसे देखकर आपको अपने आप से ही प्यार हो जाएगा। तो आईए जानते हैं, इसे लगाने का तरीका।

1- सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच कच्चा दूध लें।

2- इसके बाद एक नींबू को काट लें और उसका रस निकाल लें।

3- अब दूध में एक चम्मच नींबू का रस मिला दें।

4- अब एक चुटकी हल्दी लें और उसे दूध व नींबू के रस के साथ मिला दें( याद रखें हल्दी की मात्रा ज्यादा ना मिलाएं)।

5- अब इस मिश्रण से अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए मसाज करें।

6- उसके बाद इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर छोड़ दे।

7- अब चेहरे को अच्छी तरह  से धो लें।

8- हफ्ते में तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen