कैसे बना दिल्ली का एक आम लड़का बॉलीवुड का बादशाह?


How did a common boy of Delhi become the king of Bollywood?

सन 1965 के 2 नवंबर को दिल्ली के एक मुश्लिम परिवार में शाहरुख़ खान का जन्म हुआ था। उनके पिता मीर तेज़ मोहम्मद एक समय में स्वतंत्रता सेनानी थे। संत कोलम्बिअस में उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पुरी की। पढ़ाई में अच्छे होने के कारण उन्होंने स्कूल का सबसे बड़ा अवॉर्ड सोर्ड ऑफ़ ऑनर जीता था। 16 साल की उम्र में उनके पिता के मृत्यु के बाद उनको जीवन में काफ़ी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। साल 1985 में उन्होंने हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया। जहां उन्होंने थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर एक्टिंग सीखने लगे। फिर उन्होंने मास्टर डिग्री लेने का फैसला तो किया था, पर अभिनय से जुड़े प्यार की वजह से उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। इस दौरान शाहरुख़ खान को एक टीवी सीरीज दिल दरिया में करने को मौका मिला। लेकिन कुछ परेशानियों के चलते यह टीवी सीरीज कुछ देर बाद रिलीज़ हुई। इसी बिच टीवी पर उनकी पहली सीरियल आई फौजी। इस सीरियल से उनको एक अलग ही पहचान मिली। उनको एक के बाद एक टीवी सीरीज में काम मिलता गया। उनकी सफ़लता का असली मुकाम तब शुरू हुआ जब 1992 में दीवाना मूवी से हिन्दी सिनेमा में उन्होंने अपना पहला क़दम रखा। दर्शकों ने उनके अभिनय को बेहद पसंद किया। देखते ही देखते दिल्ली का ये आम लड़का बॉलीवुड का किंग खान और रोमांस किंग बना। अब तक उन्होंने 102 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। और 15 से भी ज्यादा फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के विजेता बने। आज कुल 5000 करोड़ संपत्ति के साथ शाहरुख़ ख़ान का नाम दुनिया के सबसे अमीर एक्टर में सुमार किया जाता हैं। बीना किसी फिल्मी बैकग्राउंड की मदद से बॉलीवुड के बादशाह बनने की कमियाबी आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen