गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाने से फेस डल और ड्राई पड़ जाता है। सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा डार्क हो जाती है। इससे चेहरा गन्दा दिखता है। इस टिप्स में हम आपको बतायेंगे कि कैसे घर की कुछ चीजों के इस्तेमाल से आपको मिल सकती है साफ और निखरी त्वचा-
इनमें से एक भी उपाय आप कर लेंगे तो बहुत फायदा महसूस करेंगे
1. शहद और नींबू का रस बराबर मिलाकर फेस पैक बनाये व फेस पर लगाएं। सूखने पर ठन्डे पानी से धो लें, चेहरा खिला खिला हो जाएगा।
2. मसूर दाल को पीसकर पाउडर बना ले। अब इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बनाये। पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे डेड स्किन निकल जाती है।
3. ये तो सभी जानते हैं कि केसर से स्किन साफ होती है। दूध में केसर के कुछ पत्तियां डालें फिर इसे फेस पर लगा कर 5 से 10 मिनट रहने दें। फिर फेस धो लें, चेहरे का रंग साफ होता है व चेहरा खिला- खिला लगने लगता है।
दोस्तों उपरोक्त टिप्स से टैनिंग काफी कम हो जाती है। इसके साथ साथ पूरी नींद लेना व पानी पीना भी जरूरी है।