हरा भरा कबाब
on 10 Dec 2020 11:09 a.m., Concise by Kajalmishra
0
0
आवश्यक सामग्री:
- 5 बड़े पत्ते पालक के
- 50 ग्राम मेथी बारीक कटी हुई
- 50 ग्राम गाजर कसा हुआ
- 50 ग्राम फ्रेंच बीन्स बारीक कटे हुए
- 50 ग्राम मटर ( पिसे हुए )
- 200 ग्राम आलू ( उबले हुए )
- 4 हरी मिर्च बारीक कटी
- 5 ग्राम जीरा पाउडर ( भुना हुआ )
- 1 चम्मच अदरक लहसुन ( बारीक कटा हुआ )
- 20 ग्राम प्याज़ ( बारीक कटा हुआ )
- ब्रेड क्रब्स
- नमक आवश्यकतानुसार
- तलने के लिये तेल
बनाने की बिधि:
- पालक , मेथी , गाजर , फ्रेंच बीन्स , मटर , उबले आलू , हरी मिर्च , जीरा पाउडर , अदरक , लहसुन , प्याज़ और नमक को मिला कर एक मिश्र्ण बना लीजिए।
- इस मिश्र्ण को छोटे - 2 गोले बनायें और टिक्की की तरह आकार दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें और टिक्की को दोनों तरफ अच्छी तरह तलें। लेकिन ध्यान से इतना ही तलें कि इसका रंग हरा रहे।
- अब आप इसको मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।