गोभी मंचूरियन
on 9 Dec 2020 9:34 a.m., Concise by Kajalmishra
0
0
आवश्यक सामग्री:
- फूलगोभी - 2 कप
- तलने के लिये तेल
सॉस के लिए
- तेल ( 1 चम्मच )
- 1 बारीक कटा प्याज़
- 5 कली लहसुन बारीक कटी
- लंबाई में कटी 3 हरी मिर्च
- 1 चम्मच टोमेटो कैचअप
- 2 चम्मच चिली सॉस
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच विनिगर
- 5 चम्मच पानी
- 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2 कप बारीक कटा हरा प्याज़
घोल के लिए
- 4 चम्मच मैदा
- 3 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- पानी आधा कप
- नमक आवश्यकतानुसार
बनाने की बिधि:
- सबसे पहले सॉस बनाने के लिए नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हरा प्याज़ , हरी मिर्च और लहसुन डालें।
- प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें।
- अब पैन में टोमैटो कैचअप और चिली सॉस डालें।
- जब मिश्र्ण से तेल अलग होने लगे तो पैन में सोया सॉस और विनिगर डालकर मिलायें।
- अब एक छोटे से बाउल में कॉर्न फ्लोर का घोल बनायें और उसे पैन में डाल दें। जब सॉस गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- आप का सॉस तैयार है।
- घोल बनाने के लिये मैदा , कॉर्न फ्लोर , नमक और पानी एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिलायें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें गोभी के टुकड़ो को एक - 2 करके पहले इस घोल में डुबायें और इसके बाद गर्म तेल में डालें।
- मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। गोभी को अच्छी तरह से तलने के बाद तैयार सॉस में डालें और अच्छी तरह से मिलायें।
- जरुरत हो तो थोड़ी देर गर्म भी करें। कटे हुए हरे प्याज़ को डालकर एक बार और मिलायें और तुरंत सर्व करें।