गोभी कोरमा
 
                        on  7 Dec 2020  4:41 p.m., Concise  by Kajalmishra  
                        
                            
                            
                             0
                               0 
                            
                            
          
                        
                        
                        
                        
                        
                        
                        
                        
                     
                    
                        आवश्यक सामग्री:
- 1 फूल गोभी
 
- 1 प्याज़ बारीक कटा
 
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
 
- ½ चम्मच धनिया पाउडर
 
- 1  छोटा  चम्मच लाल मिर्च पाउडर
 
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
 
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
 
- 1 चम्मच किशमिश
 
- 2 चम्मच काजू पेस्ट
 
- ½ कप कोकोनट मिल्क
 
- चुटकी भर चीनी
 
- आवश्यकतानुसार नमक
 
- 2 चम्मच तेल
 
- 1 चम्मच घी
 
बनाने की बिधि:
- गोभी को धोकर टुकड़ो में काट लें।
 
- कड़ाही में तेल गरम करें।
 
- गोभी में अच्छी तरह हल्दी लगाकर तल कर अलग रख लें।
 
- उसी कड़ाही के तेल में प्याज़ , अदरक का पेस्ट , मिर्च और धनिया पाउडर डालें और मध्यम आँच पर पकायें।
 
- जब मसाले से तेल अलग होने लगे तो कड़ाही में काजू का पेस्ट, किशमिश, नमक और चीनी डालें।
 
- कुछ देर और फ्राई करें।
 
- अब कोकोनट मिल्क और थोड़ा सा पानी डालें।
 
- गोभी डाल कर मध्यम आँच पर पकायें।
 
- जब गोभी मुलायम हो जाये तो कड़ाही में गरम मसाला और घी डालें।
 
- अच्छी तरह से मिलायें और सर्व करें।