गोभी के पराठे खाने में काफी स्वादिष्ट होते है और बनाने में काफी आसान। यह ऐसा व्यंजन है को सभी को भाता है । आइए इसे बनाने के तरीका जानते है।
आवश्यक सामग्री:
- गेंहूं का आटा: १ कप
- नमक :स्वादानुसार
- तेल: २ छोटे चम्मच
भरावन बनाने के लिए:-
- फूल गोभी: १/४ कप कसी हुई
- हरा धनिया :बारीक़ कटा हुआ
- हरी मिर्च:1 छोटा चम्मच बारीक़ कटी हुई
- अदरक: १/२ चम्मच किसी हुई
- नमक:स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर: १ छोटे चम्मच
- अनारदाना पाउडर: १ छोटे चम्मच
बनाने की विधि:
- सबसे पहले गेहूं के आटे को नमक तेल डालकर अच्छी तरह पानी से गूंथ लीजिए।
- उसके बाद एक बर्तन में कसी हुई फूलगोभी, हरा धनिया, हरी मिर्च, कसी हुई अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अनारदाना पाउडर डाल के मिश्रण बना लीजिए।
- आटे की लोई बनाकर उसे थोड़ा बेल कर उसमें यह मिश्रण भरें और उसे अच्छी तरह से बंद कर ले अब उसे पराठे के आकार का बेल ले।
- तवे को गैस पर चढ़ाएं और उसे गर्म होने दे गर्म होने के बाद चारों तरफ तेल लगाए और उस पर बेले हुए पराठे को डाल दे।
- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पराठे को सेके और फिर उसे चटनी या सॉस के साथ परोसे।
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
हरियाली मटर.
दम गोभी
Add DM to Home Screen