आवश्यक सामग्री:
- 1 फूल गोभी
- 500 ग्राम दही
- 1 टमाटर कद्दूकस हुआ
- 2 बड़े चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच कश्मीरी पावडर
- 1 चम्मच जीरा पावडर
- 1 चम्मच हींग का पानी
- 2 छोटे चम्मच सोंठ
- 1 चम्मच अदरक का लच्छा
- आवश्यकतानुसार नमक
- तलने के लिये तेल और घी
बनाने की बिधि:
- कड़ाही में घी गरम करे।
- घी में गोभी तल कर एक बरतन में निकाल लें।
- अब कड़ाही के घी में सोंठ , मिर्च पाउडर ,जीरा ,धनिया , हींग का पानी,नमक डाले और कुछ देर तक उसे भुने।
- फिर गोभी डाल कर उसे 2 मिनट और भुने।
- फिर इसमें थोड़ा सा पानी डाले और पकने दे।
- इसमें दही टमाटर और गरम मसाला फेट कर डाले और आंच धीमी कर दे।
- जब गोभी गल जाये फिर उसे आंच से उतार कर अदरक के लच्छे से सजाकर परोसे।