स्वादिष्ट छेना


Delicious chest

सामग्री:

  • गाय का दूध - 1 लीटर 
  • नींबू - 1 बड़ा 
  • चीनी - 2 कप
  • गुलाब जल/ केवड़ा जल - 2 बड़ा चम्मच

विधि:

  • दूध को एक पैन में गरम कर नींबू का रस दूध में डालते हुए फटने तक दूध को चलाते रहें।
  • किसी छलनी के ऊपर एक पतला कपड़ा बिछाकर छेना को छान लें।
  • साफ पानी से छेना धो लें और कपड़े मे एक जगह करते हुए उस पर थोड़ी भारी कोई वस्तु रख दें, ताकि छेने में से पानी निकल जाए।
  • थोड़ी देर बाद छेना को कपड़े से निकाल कर हल्के हाथों से मसल कर मुलायम कर लें।
  • एक चौकोर सा आकार देकर दो घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अब चाकू से छेने को छोटे छोटे क्यूब्स के आकार में काट लें।
  • चाशनी के लिए एक कप पानी में दो कटोरी चीनी डाल दें जब चीनी घुल जाए तो उसमें छैने के क्यूब्स डालें।
  • थोड़ी देर बाद उसको चलाए। चाशनी में गुलाब जल डाल दें और चलाते रहें।
  • 20 मिनट तक चलाते हुए बीच बीच में थोड़ा थोड़ा पानी चाशनी में डालते रहें।
  • छेना में जब अच्छे से रस भर जाए तो चाशनी में से छानकर उसे निकाल लें। आपका छैना तैयार है।

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen