दही पालक कोफ्ता
on 9 Dec 2020 5:36 p.m., Concise by Kajalmishra
0
0
आवश्यक सामग्री:
- ½ किलो पानी निकला दही
- 250 ग्राम पालक
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 हरी मिर्च
- 2 छोटे चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 2 बड़ा चम्मच बेसन
- 1 छोटा चम्मच अदरक , लहसुन का पेस्ट
- 2 बड़ा चम्मच मलाई
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी
- 2 प्याज़ बारीक कटा
- 2 टमाटर की प्यूरी
- नमक आवश्यकतानुसार
- तलने के लिये तेल
बनाने की बिधि:
- पालक को उबाल कर पानी सुखा लें।
- दही , पालक , बेसन , अजवाइन , हल्दी , हरी मिर्च और नमक मिलाकर कोफ्ते का मिश्र्ण तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और कोफ़्ते तल लें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें और इसमें प्याज़ डालें।
- प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट व टमाटर की प्यूरी मिलायें। और इसमें मिर्च,हल्दी और नमक डालकर भूनें।
- भूनने के बाद पानी डालकर इसको कुछ देर पकायें।
- मलाई को फेंट कर इसमें डालें।
- कोफ्ते के ऊपर गरम ग्रेवी डाल कर और धनिया पत्ती से सजाकर परोसें।