क्रिस्पी आटा लहसुन डोसा


Crispy Dough Garlic Dosa

सामग्री:

  • आटा - 1 कप
  • सूजी - ½ कप
  • लहसुन - 1 टेबल स्पून 
  • हरी मिर्च - 3-4
  • करी पत्ता - 5-6
  • चिली फ्लेक्स - ½ चम्मच 
  • लेमन जूस - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वाद अनुसार 
  • हरा धनिया - मुट्ठी भर 

विधि:

  • एक बर्तन में एक कप गेंहू का आटा और आधा कप सूजी लें।
  • उसमें एक टेबल स्पून पीसी हुई लहसुन डाल दें।
  • थोड़ा थोड़ा पानी डालकर तब तक घोलें जब तक कि गुठलियां मुलायम होकर मिक्स ना हो जाएं।
  • लगभग दुगुना पानी डाल कर मट्ठे जैसा एक पतला घोल बना लें।
  • अब इस घोल में बारिक कटी हरी मिर्च, बारिक कटा हरा धनिया, करी पत्ते, चिली फ्लेक्स, लेमन जूस और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
  • तवे को तेल से ग्रीस कर के गरम करें।
  • एक छोटी कटोरी में घोल भर कर तवे पर डालें और गोल गोल घुमाते हुए फैला दें।
  • इसे 2 से 3 मिनट मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक पकने दें। 
  • करारी क्रिस्पी आटे लहसुन के डोसे को हरी धनिए की चटनी के साथ परोसें।
BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen