कॉर्न आलू टिक्की
on 5 May 2022 12:17 p.m., Concise by Kajalmishra
0
0
कॉर्न आलू टिक्की बनाने की आवश्यक सामग्री:
- मकई का दाना : ३/४ कप उबाला और क्रश किया हुआ
- आलू: ३/२ कप उबाला और मैश किया हुआ
- हरी धनिया : २ चम्मच बारीक कटी हुई
- नींबू का रस: २ टी स्पून
- गरम मसाला:१ टी स्पून
- हरी मिर्च:२ टी स्पून बारीक कटी हुई
- नमक :स्वादानुसार
- चीज :१ १/२ कप टुकड़ा किया हुआ
- तेल : सेकने के लिए
कॉर्न आलू टिक्की बनाने की विधि:
- कॉर्न आलू टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मकई, आलू, हरी धनिया, हरी मिर्च ,नींबू का रस, गरम मसाला,नमक डालकर अच्छी तरह से मिला ले ।
- मिश्रण से गोलाकार बॉल्स बना ले और उसके बीच मे चीज का टुकडा भरे और उसे अपने हाथ से दबाकर चपटी टिक्की बना ले।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें बनाई हुई टिक्की रखे ।
- उसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
- अब कॉर्न आलू टिक्की को टोमेटो कैचप या हरी चटनी के साथ परोसें।