सामग्री:
- मैदा - 300 ग्राम
- उबले आलू - 2 बड़े
- पनीर - 100 ग्राम
- चीज़ - 3 क्यूब
- अजवायन - ½ चम्मच
- कुटी हुई लाल मिर्च - 1 चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - ½ चम्मच
- ओरिगेनो - 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
- हल्दी - 1 चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- तेल - 3 कप
विधि :
- सबसे पहले मैदे में दो बड़े चम्मच तेल, आधा चम्मच नमक और अजवायन डालकर अच्छे से मिलाएं और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पूड़ी के आटे की तरह गूथ लें और एक कपड़े से ढक कर रखें।
- उबले आलू को हाथ से छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- उसमें पनीर को भी तोड़कर डाल दें।
- चीज़ को ग्रेट कर के डालें।
- लाल मिर्च, काली मिर्च, ऑरिगेनो और अमचूर पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर हल्के हाथों से मिक्स कर समोसे का स्टफिंग बना लें।
- मैदे की लोई बना कर लम्बाई में बेल लें और बीच से कट कर लें। सभी लोइयों को ऐसे ही बेल कर तैयार कर लें।
- बेले गए टुकड़ों में दो दो चम्मच स्टफिंग भर कर समोसे के आकार का बना लें।
- पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर धीमी आंच में एक बार में चार - पांच समोसे डालकर सुनहरा होने तक तलें।
- एक टिश्यू पेपर पर छान कर निकाल लें।
आलू पत्तागोभी की सब्जी
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
दम गोभी
Add DM to Home Screen