चीज़ गार्लिक ब्रेड


Cheese garlic bread

सामग्री:–

  • लहसुन कालिया - 3 से 4
  • ऑरिगेनो - 1 चम्मच 
  • बटर - 2 चम्मच
  • नमक - ½ चम्मच
  • धनिया पत्ता - 2 चम्मच
  • ब्रेड -2 स्लाइस 
  • चीज़- 1 क्यूब
  • स्वीट कार्न - 1 चम्मच
  • बारीक कटा प्याज - 1 चम्मच

विधि:–

  • सबसे पहले लहसुन, ऑरिगेनो, बटर, नमक और धनिया पत्ता को एक कटोरी में अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब दो ब्रेड के स्लाइस लें और चम्मच से इस मिक्सचर को दोनों ब्रेड पर लगा लें।
  • अब चीज़ को कद्दूकस करके एक ब्रेड के ऊपर डाल दे और उसके ऊपर से कार्न और प्याज डाल दें।
  • अब इसके ऊपर दूसरा ब्रेड रख दे और दोनों ब्रेड के बाहरी हिस्से पर बटर लगा के तवे पर पलट-पलट कर सेकें।
  • अब गैस को ऑफ कर के 5 मिनट तक ब्रेड को तवे पर ही रहने दे। बीच में एक बार ब्रेड पलट दे।

आपका क्रिस्पी गार्लिक चीज़ ब्रेड तैयार है।

 

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen