इस पैक को लगाने से पिंपल हो जाएंगे छूमंतर


By applying this pack, it will be pimpled

पिंपल हमारे चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते हैं  और आसानी से जाने का नाम भी नहीं लेते हैं। अगर आप पिंपल होने पर चेहरे में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स उपयोग करते हैं तो यह और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। पिंपल को हम बहुत ही आसानी से और नेचुरल तरीके से ठीक कर सकते हैं |

तो आईए जानते हैं पिंपल ठीक करने के एक प्राकृतिक तरीके के बारे में। इस फेस पैक को बनाने और लगाने का तरीका -

1- सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें।

2- अब एक नींबू लें और उसका रस निकाल लें और नींबू के रस को बेसन में मिला दें।

3- इसके बाद नींबू के रस और बेसन में एक चम्मच शहद मिला दें।

4- अब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया और आप इसे चेहरे पर लगा लें।

5- इसके बाद इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें और बाद में चेहरे को पानी से धो लें।

6- हफ्ते में दो बार इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen