सामग्री:
- रोटी - 4
- उबले आलू - 2 बड़े
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 चम्मच
- हल्दी - 1 चम्मच
- चाट मसाला - 1 चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- चिली फ्लेक्स - ½ चम्मच
- हरा धनिया - 2 चम्मच बारिक कटा
- हरी मिर्च - 2 चम्मच बारिक कटी
- तेल
- टोमैटो सॉस
- चिली सॉस
विधि:
- एक बर्तन में बेसन को हल्का सा नमक, पानी और चिली फ्लेक्स डालकर घोल लें। बैटर न ज़्यादा गाढ़ा हो और ना ही पतला।
- पैन में एक चम्मच तेल डालकर जीरा डालें।
- उबले आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़कर डाल दें, साथ ही स्वाद अनुसार नमक, चाट मसाला, हरा धनिया, हरी मिर्च और हल्दी भी डालें।
- आलू को 4 से 5 मिनट तक फ्राई करें।
- अब एक रोटी लेकर उसमें आलू के पेस्ट को पूरे में फैला दे। ऊपर से एक एक चम्मच टोमैटो और चिली सॉस दें। एक दूसरी रोटी लें और उसे उस पर रख कर अच्छे से दबा दें।
- चाकू से पिज़्ज़ा के तरह इसको 6 पीस में काट लें।
- पैन में तेल गरम कर मीडियम आंच पर रोटी के पीस पर बेसन का कोट लगा कर डीप फ्राई करें।
- अलग अंदाज़ का ब्रेड पकौड़ा तैयार है।
आलू पत्तागोभी की सब्जी
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
दम गोभी
Add DM to Home Screen