भरवा भिंडी मसाला
on 4 Dec 2020 5:16 p.m., Concise by Kajalmishra
0
0
आवश्यक सामग्री:
- 200 ग्राम भिण्डी
- 1 कप प्याज़ बारीक कटा
- 1 कप टमाटर बारीक कटा
- 1 छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चना मसाला
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- आवश्यकतानुसार नमक
- 3 बड़े चम्मच तेल
बनाने की बिधि:
- सबसे पहले भिण्डी में चीरा लगा कर इसके अंदर चना मसाला और चाट मसाला भर दें।
- एक पैन में तेल गरम करें। अब भिण्डी को तल कर निकाल लें।
- एक चम्मच तेल में लहसुन का तड़का लगायें। कटा प्याज़ डाल कर भूने।
- भूनने के बाद इसमें टमाटर , कश्मीरी पाउडर व नमक डाल कर अच्छी तरह पकाये।
- इसमें तली हुईं भिण्डी मिला कर गरमागरम परोसें।