अंडे की सब्जी बनाने की समाग्री:-
अंडे 6
प्याज 2
लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
टमाटर 2 मिक्सी में पिसा हुआ
अदरक पेस्ट 1 चम्मच
जीरा 2 चुटकी
खड़ा गरम मसाला 1 चम्मच
धनिया पत्ता
मिर्च पाउडर 1 चम्मच
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर 1 चम्मच
तेल 100 ग्राम
अंडे की सब्जी बनाने की विधि
- सबसे पहले उबले अंडे लें |
- फिर अंडे छीलकर उसे बीच से थोड़ा काट ले ताकि अंडे को तलते टाइम ज्यादा तेल का छिट्टा ना उड़े|
- गैस पे पैन या कड़ाई रखें और उसमे तेल डालें |
- फिर उसमे अंडे को डालकर थोड़ी देर फ्राई कर के बाहर निकाल लें |
- अब कढ़ाई में जीरा और खड़ा गरम मसाला डाल कर भूनें |
- फिर उसमे प्याज को डाल दें और उसे भूरा होने तक भूनें|
- फिर उसमे अदरक लहसुन पेस्ट हरी मिर्च हल्दी पाउडर मिर्च पाउडर धनिया पत्ता डालकर भूनें|
- फिर उसमे टमाटर को छोटा छोटा काट ले या मिक्सी में पेस्ट बना कर डाल दें और उसे थोड़ी देर पकाये|
- जब टमाटर अच्छे से पक जाये तो उसमे पानी डालकर ग्रेवी बनाये और उसे 2-3 मिनट तक पकाएं|
- अब नारियल के बुरादे को मिक्सी में ले लें और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर उसे पीस ले|
- फिर उसे ग्रेवी में डाल दे | और तोड़ी देर तक उसे पकने दें |
- अब जो अंडे आपने फ्राई किये उनको उस ग्रेवी में डाल दीजिए | और देर तक पकने दीजिये |
- अब उसमे गरम मसाला और धनिया पत्ता डाल दें | अब आपकी अंडा करी बनकर तैयार है |