आवश्यक सामग्री:
- पत्ता गोभी: ३ कप लंबी कटी हुई
- आलू : १ १/२ कप टुकड़े किए हुए
- जीरा: १/४ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: १ छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- सरसों: १/४ चम्मच
- तेल: २ बड़े चम्मच
- कड़ी पत्ता: ८-१०
- हरी मिर्च: २-३ बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर: १/४
- हींग: १/२ छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर: १/४ चम्मच
- चीनी: १/२ चम्मच
बनाने की विधि:
- पत्ता गोभी और आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर उसे गर्म कर ले|
- गर्म होने के बाद उसमें जीरा और सरसों डालकर उनके दाने चटकने दे।
- जब जीरा सरसों चटक जाए उसके बाद उसमें हींग, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, हल्दी पाउडर डालकर उसे 30 सेकंड तक भून ले।
- अब इसमें पत्ता गोभी,आलू ,चीनी और नमक डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें और ढक कर कम से कम 10 से 12 मिनट तक पकाएं।
- और फिर इसे गरमागरम परोसें।