आवश्यक सामग्री:
- 2 आलू ( उबले व छोटे टुकड़ो में कटे हुए )
- 1 कप चना उबला हुआ
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी पाउडर
- 1 नीबू का रस
- 1/2 चम्मच हरी मिर्च
- धनिया पत्ती बारीक कटी
- 1 प्याज़ बारीक कटा
- 1 टमाटर बारीक कटा
- आवश्यकतानुसार नमक
बनाने की बिधि:
- एक बरतन में उबले हुए चने व आलू को मिलायें।
- अब इसमें कटा प्याज़ , टमाटर , हरी मिर्च , धनिया , कश्मीरी पाउडर , चाट मसाला और नमक मिलायें।
- ऊपर से नीबू का रस अच्छी तरह मिलाकर प्लेट में सलाद के पत्तों के साथ सजायें और परोसें।