अचारी भिंडी
on 10 Dec 2020 3:05 p.m., Concise by Kajalmishra
0
0
आवश्यक सामग्री:
- भिन्डी: २५० ग्राम
- हींग: १ टुकड़ा
- हरी मिर्च: ३
- जीरा: १ छोटा चम्मच
- हरा धनियाँ: एक छोटा चम्मच
- खड़ी धनियां: एक छोटा चम्मच
- तेल: दो चम्मच
- हल्दी :१/२ चम्मच
- लाल मिर्च: १/४ छोटा चम्मच
- गरम मसाला:१/४ चम्मच
- अमचूर पाउडर:१/४ चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
बनाने की विधि:
- सबसे पहले सारी भिंडी को एक ही आकार में काट ले।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, खड़ी धनिया डालकर उसे भून ले।
- अब इसमें कटी हुई भिंडी डाल दे उसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें और 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं।
- अब आप अचारी भिंडी को हरी धनिया से सजाकर उसका आनंद ले सकते हैं।