on 5 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
बेंगलुरु. कर्नाटक के एक नेता ने विवादित बयान दिया है।श्रीराम सेना के प्रमोद मुथालिक ने कहा कि भाजपा वाले वोट मांगने घर पर आते हैं तो चप्पलों से पीटो। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं में दम है तो बिना मोदी की तस्वीर और नाम के वोट मांग कर दिखाएं। मुथालिक ने 23 जनवरी को करकला से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
त्रिपुरा में भाजपा अपनी जीत से उत्साहित है। आईटीएफटी-बीजेपी गठबंधन ने 33 सीटें जीतकर विजय हासिल की है। मुख्यमंत्री माणिक साहा के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रतिभा भौमिक राज्य की सीएम बन सकती हैं। और राज्य को पहली महिला सीएम मिल सकती है। वे आरएसएस से प्रभावित हैं। आठ मार्च को वे सीएम बन सकती हैं।
on 4 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
ग्वालियर. मप्र के भिंड जिले के एक निजी स्कूल टीचर ने एक छात्र को बिना गलती के जमकर पीटा। छात्र की पीठ में ठंडे की काफी चोटें आईं हैं। छात्र की हालत स्कूल में ही गंभीर हो गई थी। परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के पहले इलाज कराया। टीचर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से लोगों में काफी नाराजगी है। मामले की जांच की जा रही है।
नई दिल्ली. चीफ जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़ ने एक मामले को लिस्ट कराने को लेकर वकील को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आप मुझे झुका नहीं सकते। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने जमीन आवंटन के मामले में जिस तरह पैरवी की उससे सीजेआई नाराज हो गए। सीजेआई ने कहा कि आप एक जिम्मेदार पद पर हैं आप को गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
साहिबगंज. दिल्ली-यूपी में झारखंड की लड़कियों को बेचा जा रहा है। इस मामले में जब बाल कल्याण समिति दखल देती है तो उसे विरोध का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपनी संतान को बेच देते हैं और फिर उसके बाद उसे अंतहीन प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। बेटियों को खरीदने बेचने वाला रैकेट इसमें अपनी भी रकम वसूलता है।
on 3 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
चेन्नई. 2024 चुनाव को लेकर जहां पीएम पद पर कांग्रेस राहुल गांधी तो कोई नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, केजरीवाल को देखना चाहते हैं वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अबदुल्ला तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा सभी लोग उनकी बात का समर्थ करें। उन्होंने कहा कि वे खरगे से इस मामले में बात करेंगे।
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दो मार्च को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती हुई. सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक उन्हें चेस्ट संबंधी परेशानी हुई है जिस कारण से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालत स्थिर है। जनवरी माह में भी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भर्ती कराया गया था।
नई दिल्ली.पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा समेत कई दलों को फायदा हुआ है। भाजपा ने त्रिपुरा में फिर सरकार बनाई है। नागालैंड और मेघालय में भी मिलकर सरकार बनाने जा रही है। लेकिन कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे कांग्रेस के कई नेता दबी जुवान से पार्टी का नुकसान बता रहे हैं तो कुछ छोटे राज्यों का चुनाव कहकर टाल रहे हैं।
नई दिल्ली. भाजपा ने नागालैंड में 12 तो मेघालय में तीन सीटों पर पताका फहराई है। भाजपा ने इन राज्यों में चर्च के एक विशेष वर्ग के विरोध के बाद भी यह विजय हासिल की है। भाजपा की यह रणनीति आने वाले समय में निर्णायक सिद्ध होगी। यहां ईसाई काफी संख्या में हैं। भाजपा ने हिंदुत्व और बीफ के मुद्दे को यहां नहीं उठाया। भाजपा अपनी पैठ आने वाले समय में और बनाएगी।
on 2 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के चुनावों में कांग्रेस की जो स्थिति है उससे वह टूट गई है। हालांकि सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह भाजपा के प्रचार की वजह से है लेकिन इसे लोक सभा के आगामी चुनावों से नहीं जोड़ सकते। वहीं अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की उम्मीदों को झटका है। इस चुनावी साल में कांग्रेस की स्थिति से कई नेता चिंता में हैं।
रामगढ़ में एनडीए की जीत को 2024 के चुनावों के हिसाब से बड़ा माना जा रहा है। यहां आजासू पार्टी की सुनीता चौधरी ने कांग्रेस को 40 हजार वोट के अंतर से हराया। एनडीए की इस जीत से हेमंत सोरेन को तगड़ा झटका लगा है। वैसे भी विपक्षी पार्टियां एक जुट होकर एनडीए को हराने के लिए लगीं थी। पूर्वोत्तर में भी भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद दिख रही है।
नोयडा. नोयडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आते ही वे जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर संजय निषाद और आशीष पटेल जैसे छुटभैया नेता न बोलें। इस पर केवल पीएम और सीएम ही अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। जातीय जनगणना के प्रयास पहले भी हो चुके हैं।
on 1 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
प्रयागराज. राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या के आरोपी अरबाज के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एक फ्लैट पर रेड डाली। पुलिस के करीब 50 जवानों ने तलाशी ली आखिर कुछ नहीं मिला लेकिन दो कारों को जब्त कर लिया। पुलिस को शक है कि उमेश पाल की हत्या के बाद आरोपी इसी फ्लैट में रुके थे। इस मामले में योगी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
यूपी के बागपत में बिजली निगम के एक दफ्तर में कर्मचारी हैलमेट लगाकर काम कर रहे हैं। ऐसा वह मर्जी से नहीं कर रहे हैं वरन डर के मारे कर रहे हैं। उन्हें डर है कि अक्सर छत से गिरने वाला छप्पर उनके सिर पर न गिर जाए। इसी प्रकार के हादसे से बचने के लिए वे हैलमेट लगाकर काम कर रहे हैं। इसी तरह की तस्वीर बारिश में रोजवेज बस चालक पानी टपकने के डर से लगाते थे।
दिल्ली. पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के आतंकी आकिब मुस्ताक को सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। कश्मीर में दहशत फैलानी की आतंकी कोशिशों को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। आतंकियों के खिलाफ आपरेशन अब भी जारी है। इसमें दो जवान घायल भी हुए हैं।
दिल्ली. आक्रांताओं के नाम वाले स्थानों के नाम बदलने के मुद्दे पर जस्टिस जोसेफ ने वकील अश्विनी उपाध्याय से कहा कि यह इतिहास की घटनाओं पर रखे गए नाम हैं। इतिहास तो बदला नहीं जा सकता। मैं भले ईसाई हूं पर मेरी आस्था हिंदू धर्म में भी हैं। हिंदू धर्म बहुत विशाल है। इसके शास्त्र हमें सहिष्णु होने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। नाम बदलना हमेशा ठीक नहीं।
दिल्ली. शराब घोटाले में जांच एजेंसियों के शिकंजे में आए डिप्टी सीएम सिसौदिया से लगातार पूछताछ जारी है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए से पूछताछ के बाद जांच उनतक भी आ सकती है। इस मामले को लेकर आप देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मामले में भाजपा ने साफ कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है।
on 28 Feb 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
बसपा विधायक राजूपाल की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन दो दिन बाद ही हत्या में शामिल अरबाज खान का एनकाउंटर होने से योगी की चारों ओर सराहना हो रही है। योगी ने कहा भी था माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। योगी ने इस मामले सपा को भी घेरा था और अपरधियों के संरक्षण की बात कही थी।
on 27 Feb 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
नई दिल्ली. पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को हुए आतंकी हमले के 10 दिन बाद आतंकी दोबारा हमले की साजिश कर रहे थे। यह बात चिनार कॉर्प्स के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) केजेएस ढिल्लन ने अपनी किताब ‘कितने गाजी आए, कितने गाजी गए' में रखी है। सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानियों समेत तीन आतंकवादियों को मारकर आतंकियों के मंसूबे को तहस-नहस कर दिया था।
दुबई. ईरान के टाप कमांडर अमीराली हाजीजादेह ने कहा कि वह अपने कमांडर की हत्या का जल्द बदला लेगा। इसके लिए उसने उच्च मारक क्षमता की एक क्रूज मिसाइल तैयार कर ली है। ट्रंप को मिली जान से मारने की धमकी के बाद पश्चिमी देशों में चिंता बढ़ गई है। एक तरह रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया को चिंता में डाल रखा है जिसको एक साल हो गए है। धमकी ने भय का माहौल पैदा कर दिया है।
Submit