on 10 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
पूर्वोत्तर में हुए चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को लगे झटके के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रणनीति बदलते हुए, वे अब भाजपा और कांग्रेस से बराबर की दूरी बना रही हैं। उनका मानना है कि दोनों पार्टियों से दूरी बनाए रखें साथ ही छोटे दलों से नजदीकियां बनाई जाए। यह नजदीकी एक समूह के रूप में बनाई जाएगी। ममता अब दोनों दलों को मात देने की तैयारी कर रही हैं।
नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान को भारत ने हल्के में लिया और कहा कि इस तरह के दुर्भावनापूर्ण और झूठे प्रचार जवाब देने लायक नहीं हैं। भुट्टो ने फिर जम्मू-कश्मीर का राग अलापा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भुट्टो के बयान को खारिज कर दिया।
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 फतह करने के लिए भाजपा ने खाका तैयार कर लिया है। पूर्वोत्तर की जीत से भाजपा प्रेरणा लेकर पश्चिम बंगाल उड़ीसा और दक्षिण भारत के राज्यों पर फोकस करेगी। हिंदी भाषी राज्यों में पहले ही उसकी पकड़ काफी मजबूत है। इसके लिए टीम को लगा दिया गया है। इस साल के अंत तक प्रधानमंत्री मोदी 100 से भी ज्यादा रैलियां करेंगे।
सपा अब कांग्रेस को अमेठी में झटका देगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेठी के दौरे में कहा कि वे अब अमेठी से गरीबी मिटाना चाहते हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अब अपना प्रत्याशी यहां से उतारेंगे। इसकी जानकारी भी जुटा रहे हैं। बीतो चार चुनावों में सपा ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा था। इससे विपक्षी एकता को भी झटका लग सकता है।
on 9 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
पाकिस्तान के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए सात दिन तक किसी भी प्रकार के विरोध और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है। गृह विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने बुधवार को औरत मार्च निकालने की घोषणा की थी जिसके तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है। रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
दिल्ली में शराब घोटाले की जांच अब तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता राव तक पहुंच गई है। ईडी गुरुवार को इस संबंध में पूछताछ कर सकती है। सीबीआई पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में मनीष सिसौदिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को ईडी भी उनसे पूछताछ की थी। विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगा रहा है।
on 8 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र खत्म होने की बात कही। साथ ही कहा कि ब्रिटेन और अमेरीका लोकतंत्र के खिलाड़ी बनते हैं उन्हें भारत में दखल देना चाहिए। इस मुद्दे पर भाजपा के नेता व पूर्व केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घेराबंदी कर दी है और सोनिया और खरगे से जवाब देने को कहा है।
जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मीसा भारती के आवास परपूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उनकी बेटी रोहिणी ने आरोप लगाया कि लालू को सीबीआई परेशान कर रही है। रोहिणी ने कहा कि पापा को दिक्कत हुई तो दिल्ली की गद्दी तक हिल जाएगी। लालू का दिसंबर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है।
नई दिल्ली. जदयू कोटे से राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश सिंह भी राहुल गांधी के बयान पर भड़क गए। उन्होंने राहुल के बयान की निंदा कि जिसमें उन्होंने कहा कि सदन में नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं। जदयू की ओर से इस हमले के दूरगामी परिणाम निकाले जा रहे हैं क्योंकि भाजपा-जदयू की बयानबाजी के बाद भी सिंह पद पर बने हुए हैं।
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कपिल सिब्बल की पहल अच्छी है सबको उससे जुड़ना चाहिए। इस पर भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि दस साल पहले यही अरविंद केजरीवाल लालू यादव, सिब्बल जैसे नेताओं को भ्रष्टाचारी कहते थे अब उनसे यारी निभाने की बात कर रहे हैं। कथनी और करनी में कितना अंतर आ गया है।
on 7 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
यूपी में क्या दूसरा विकास दुबे कांड होगा, यह बात सपा के बाद बसपा भी बोल रही है। रामगोपाल यादव के बाद मायावती ने आशंका जताई कि अतीक अहमद के बेटे का एनकाउन्टर हो सकता है। इसके पहले विकास दुबे कांड चर्चा में रहा है। क्या सरकार अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि सीएम योगी ने साफ कहा कि दंगाई तत्वों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।
नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को राजद प्रमुख लालू यादव से पूछताछ की। इस मामले में जदयू की ओर से प्रतिक्रिया न आना बता रहा है कि कहीं सात माह चले गठबंधन का वक्त खत्म तो नहीं हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषक इस पर नजर जमाए हैं, वहीं केसी त्यागी ने इतना ही कहा कि जांच से दिक्कत नहीं पर उसका कोई नतीजा निकलना चाहिए।
नई दिल्ली. शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की सीबीआई की पूछताछ और गिरफ्तारी का कई दलों ने विरोध किया है पर आम आदमी पार्टी से कांग्रेस ने कोई हमदर्दी नहीं दिखाई है। हालांकि कांग्रेस और आप दोनों की जांच एजेंसियों पर दुरुपयोग का आरोप लगा रहीं हैं। कांग्रेस आप से दूरी रख अपना वजन बढ़ाना चाह रही है।
नई दिल्ली. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को 20 मार्च तक के लिए तिहाड़ भेज दिया गया है। जाहिर है उनकी होली अब जेल में ही मनेगी। आाम आदमी पार्टी के दो कद्दावर मंत्री सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया के जेल में होने से पार्टी को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि मनीष को तिहाड़ जेल में सत्येन्द्र जैन से अलग रखा जाएगा।
नई दिल्ली. लालू प्रसाद यादव के रेलमंत्री के कार्यकाल में हुए जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से घर जाकर पूछताछ की। इधर आम आदमी पार्टी ने दोस्ती निभाने का कोई मौका नहीं छोड़ा और तत्काल कहा कि जांच एजेंसियां विपक्षी नेताओं को परेशान करने में जुटीं हैं। यह केंद्र सरकार की एक चाल है।
on 6 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि जीडीपी घटकर 4.4 फीसदी रह गई है जो अप्रेल-जून में 13.2 फीसद थी। आगामी वित्त वर्ष में यह 5 फीसद हो जाए तो हमारी खुशनसीबी होगी। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू रेट आफ ग्रोथ के करीब है। यह एक डराने वाली बात है। हमें बेहतरी की दिशा में काम करने की जरूरत है। इस दिशा में प्रयास हों।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को झटका लग रहा था। लेकिन कुछ समय से इस समूह की कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। एनआइआई निवेशक राजीव जैन ने महज दो दिन में 3100 करोड़ रूपए की कमाई की है। इटी की रिपोर्ट के मुबाबिक इस ग्रुप के शेयर फिर उड़ान भरने लगे हैं जो निवेशकों को उत्साहित करते हैं।
उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में आरएसएस और भाजपा को घेरा है। लंबे समय से वह भाजपा से नाराजगी दिखा रहे हैं। भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। उद्धव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि गौ मूत्र छिड़का और आजादी मिल गई हो। इसके लिए लोगों ने बलिदान दिया है। भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा बाला साहब की तस्वीर और नाम के बिना चुनाव जीत कर दिखाए।
होलिका दहन से पहले दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। कहासुनी के बाद पत्थरबाजी के साथ बढ़े विवाद के बाद पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। बताया जाता है कि गली में एक पक्ष ने दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
on 5 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
निवाड़ी. मध्यप्रदेश के निवाड़ी में इन दिनों दिव्य दरबार लगा है। इसमें बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने शामिल लोगों से कहा कि सनातन के प्रति आस्थावान रहें। कुछ लोगों की दुकानें इन दिनों बंद हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र चाहते हो तो आगे आना पड़ेगा, जान की बाजी लगाना पड़ेगी और ठठरी भी बारना पड़ेगी।
Submit