on 4 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में होंगे, लेकिन सियासत अभी से उसके लिए तैयार है। दरसल, कुछ दिनों पहले बेगूसराय में हुए एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री चेहरा होने के नारे लगवाए। इसी के बाद से बिहार की सियासत को लेकेर लोगों के मन में सवाल उठ रहे है की क्या 2025 के चुनावों में भाजपा सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार के खिलाफ उतार सकती है।
भारतीय मौसम विभाग ने साल के पहले चक्रवात के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि 6 मई के आस - पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात होने की संभावना है। इसी के चलते उड़ीसा सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसी की लिए मंगलवार को एक बैठक की अध्यक्षता करी, जिसमे उन्होंने चक्रवात को लेकर सारे जरूरी इंतजाम करने की बात हुई।
एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने अपने पद से इस्तीफा देना का फैसला किया है, जिसके बाद से नए प्रमुख की चर्चा तेज हो गई है। इस शृंखला में शरद पवार के भतीजे अजित पवार, और उनकी बेटी सुप्रिया सुले का नाम सामने आ रहा है। साथ ही, एनसीपी के वाइस प्रेसीडेंट प्रफुल्ल पटेल का नाम भी आ रहा है। जब उनसे इस बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा की वे इस मामले में अभी कुछ कहना नहीं चाहते, सारे फैसले शरद पवार के इस्तीफा देने के बाद होंगे।
on 3 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
2002 गुजरात दंगों का शिकार हुई बिलकिस बानो के मामले में सुनवाई 2 मई को होने वाली थी, लेकिन वो टल गई। इस मामले मे जिन आरोपियों का जवाब अभी तक नही आया है, उन्हे हलफनामा दाखिल करने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया गया है। साथ ही , गुजराज व केंद्र सरकार ने कहा की वे इस मामले में विशेषाधिकार का दावा नहीं कर रहे है। अब मामले में अगली सुनवाई 9 मई को होगी।
मोदी उपनाम को लेकर मानहानि के केस में फंसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से अभी तक भी राहत नही मिली है। आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा की फैसला छुट्टियों के बाद सुनाया जाएगा। राहुल गांधी की ओर से लड़ रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनका पक्ष रखते हुए कई दलीले दी। ज्ञात हो, इसी मामले के चलते राहुल गांधी को 2 साल की सजा हुई थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा अध्यक्षता भी चली गई थी।
मंगलवार को कर्नाटक के होसपेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। दरसल, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल का जिक्र किया, जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा की पहले उन्हे श्री राम से तफ़लीफ़ होती थी, और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में विकास के लिए हमेशा आगे रहेगी। उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस ने कभी भी भारत पर गर्व नही किया।
मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करी। उनकी घोषणा के बाद महाराष्ट्र की सियासत में काफी बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। महा विकास अघाड़ी का संगठन करने में पवार ने सबसे महत्वपूर्वण भूमिका निभाई थी। हाल ही में महा विकास अघाड़ी की कई रैलियों का भी आयोजन हुआ था, जिसे लोगों का बहुत समर्थन भी मिल। लेकिन पवार की इस बड़ी घोषणा के बाद महा विकास अघाड़ी दल में काफी उथल पुथलमच सकती है।
on 2 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के कारण अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए है, ताकि रूस की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सके, जिसमे से एक है तेल का निर्यात। इसी के चलते यूरोपीय देश भारत, तुर्की, यूएई व सिंगापुर से तेल खरीद रहा है। सीआरईए की एक रिपोर्ट से ये पता चला है की उपरोक्त देश रूस से ही कम दामों में तेल खरीद रहे है, फिर उनका निर्यात यूक्रेन व अन्य यूरोपीय देशों में कर रहे है।
जंतर मंतर पर चल रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ियों का विरोध लगातार जारी है। रविवार को खिलाड़ियों ने मीडिया पर हमला करते हुया कहा की वो बृजभूषण जैसे अपराधी को बोलने के लिए मंच दे रही है, जिससे ये पता चल रहा की मीडिया खिलाड़ियों के साथ नहीं है। ज्ञात हो, सिंह पर महिला खिलाड़ियों द्वारा यौन उत्पीड़न व मनमानी करने का आरोप लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश में 4 व 11 मई को निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जिसका परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा। इसी बीच वहाँ एक सर्वे किया गया है, जिसमे लोगों से चुनाव, योगी आदित्यनाथ के कार्य व अतिक अहमद केस के सिलसिले में उनकी राय पूछी गई। सर्वेक्षण में अधिकतर लोगों ने बीजेपी का साथ देते हुए स्वयं को योगी सरकार से संतुष्ट बताया , साथ ही अतिक अहमद की हत्या को भी बीजेपी के लिए फायदा ही बताया है।
मंगलवार से पेट्रोलियम क्रूड पर विन्ड्फॉल टैक्स 6,400 प्रति टन से घटकर 4,100 रुपए प्रति टन हो चुका है। ज्ञात हो, तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के कारण सरकार हर 15 दिन में कीमतों को बदलकर कर संशोधन करती है। इससे पहले 19 अप्रैल को क्रूड पर टैक्स बढा कर 6,400 रुपए प्रति टन किया गया था। साथ ही, अप्रैल में रबी फसल की कटाई और आर्थिक गतिविधियों में उछाल होने से ईंधन की ज्यादा बिक्री भी हुई है।
दिल्ली के तिहाड जेल में गैंगवार होने में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरीया की हत्या हो गई। दरसल, सेल संख्या 8 के कैदी योगेश टुंडा ने अचानक सेल संख्या 9 के कैदी टिल्लू पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। टिल्लू सितंबर 2014 में हुए रोहिणी कोर्ट शूटाउट का मास्टरमाइन्ड था। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
बिहार के बाद अब सोमवार से उड़ीसा में जातीय जनगणना शुरू हो चुका है, जो 27 मई 2023 तक जारी रहेगी। यह सर्व ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस सर्वेक्षण से राज्य के पिछड़े वर्ग की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। आयोग ने प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और पीडीएस प्रतिष्ठानों को भी अपना केंद्र बनाया है, जहां आम आदमी अपना विवरण जमा करा सकेगा।
1 जुलाई 2017 से लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी ) का अप्रैल माह का धन संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा जो पिछले 6 वर्षों में सबसे अधिक है। सरकारी आंकड़ों से यह ज्ञात हुआ है कि इस राशि में सीजीएसटी 38,440 करोड़, एसजीएसटी 47,412 करोड़, आईजीएसटी 89,158 करोड़ व सेस 12.025 करोड़ है। इससे वित्त वर्ष 2023 - 2024 का आगज़ शानदार माना जा रहा है।
सोमवार को कलबुर्गी में एक सभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशान साधते हुए उन्हे नालायक बेटा कहा। इसी बात पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेता शोभा करंदलजे ने कहा की कांग्रेस शायद ये भूल रही है की जिनके खिलाफ वो बोल रही है, वे पूरे भारत देश के प्रधानमंत्री है। इससे पहले भी मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी के लिए विवादित बयान दिए थे।
रूस और यूक्रेन की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के शहरों पर तेजी से हमले करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है की यूक्रेन ने भी रूस की तकरीबन 15 से 18 मिसाइलों को मार गिराया है। अभी तक हमले हवाई अड्डे पर ही हो रहे है, जिससे किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। यूक्रेन ने जनता के लिए अलर्ट जारी किया है तथा सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी कहा है।
on 1 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
सोमवार को अमरीकी नियामकों द्वारा बताया गया की अमेरिका में संकट में फंसे हुए फर्स्ट रिपब्लिक बैंक सीज कर दिया गया तथा बैंक की सारी संपत्ति का जेपी मॉर्गन द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया। इससे पहले भी यह बैंक कई बार बिक चुका है। प्रीमार्केट ट्रेंड में बैंक के शेयर 36% तक गिर गए थे व इस वर्ष में बैंक ने अब तक अपने शेयर की 97% वैल्यू खो दी। ज्ञात हो, यह अमेरिका में बंद होने वाला तीसरा बैंक है।
2007 में दर्ज हुए गैंगस्टर केस की सुनवाई के तहत शनिवार को गिरफ्तार हुए बसपा सांसद अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा होने के 56 घंटों के अंदर ही उनकी लोकसभा सदस्यता भी चली गई। वे बांदा जेल में बन्द है।उनके भाई मुख्तार अंसारी को भी 10 साल की सजा हुई है। ज्ञात हो, कोर्ट में उनके खिलाफ में 7 पुलिसकर्मियों ने गवाही दी थी, जिसके आधार पर उनकी सजा तय करी गई थी।
केंद्रीय सरकार ने आईआईटी मंत्रालय से मिली जानकारी के बाद पाकिस्तान से चलने वाले 14 मैसेंजर एप को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैन कर दिया। भारत सरकार ने बताया की इन एप से आतंकवादी अपनी गतिविधियों के लिए डाटा चुरा रहे थे। ज्ञात हो, इससे पहले पाकिस्तान से चलने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंटस को भी बैन कर दिया था, साथ ही चीन देश के एप्पस पर भी बैन लगाया जा चुका है।
रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिस्वा सरमा ने घोषणा करते हुए ऐलान किया की शराब के आदि हो चुके 300 पुलिसकर्मियों को स्वेच्छा सेनावृत्ती ( वीआरएस ) का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा की शराब का सेवन उनके कार्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है, साथ ही लोगों के मन में भी उनके लिए कई शिकायतें है। इन 300 पुलिसकर्मियों के पदों के लिए नए जवानों का चयन होगा। वही एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की ये नियम पहले से ही था, असम सरकार ने बस लागू नही किया।
Submit