on 14 Mar 2023 , Concise by Krati, 0 0
दोस्त की गर्लफ्रेंड से बात करना दोस्त को बहुत महंगा पड़ गया। बता दे कि एक दिन पहले आरोपियों ने अहिरवार धर्मशाला के सामने आंनद कनेरिया (21) को चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। कान्हा ने पुलिस को बताया कि उसने आनंद को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए देखा था।
मामला जयपुर का है। जहां आवारा कुत्तो ने एक महिला पर जानलेवा हमला किया। नीचे गिराकर कुत्तों ने उनके पैर को कई जगह से नोंच खाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकले आए। प्रताप नगर थाने में पीड़िता की मां ने आवारा कुत्तों को पालने वाले दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।SMS हॉस्पिटल में घायल महिला का इलाज करवाया गया।
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन की जानकारी मिलने से राजपूत समाज में शोक की लहर है।उनके निधन की खबर फैलते लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं।बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं।
मामला अजमेर का है। जहां नाराज पति ने खाना समय पर नहीं बनाने पर खुद के झोपड़ी व तंबू में आग लगा दिया। पत्नी की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी है।
on 13 Mar 2023 , Concise by Krati, 0 0
मामला जबलपुर जिले के मझौली थाना के लुहारी गांव का है। जहां भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मझौली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की यह वारदात सरपंच चुनाव की रंजिश और जमीन पर कब्जे को लेकर हुई है। घटना रंगपंचमी की देर रात की बताई जा रही है।
मामला जयपुर का है। जहां पेट्रोल पम्प पर कार सवारने डीजल लूट लिया है। वहीं पुलिस ने बताया की रात करीब 1 बजे एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार में दो लड़के बैठे थे। जो की डीजल लूट ले गए है। पुलिस CCTV फुटेजों के आधार पर कार सवार युवकों की तलाश कर रही है। घटना हरमाड़ा थाना इलाके की है।
एक रिटायर्ड डॉक्टर ने इंदौर के C-21 मॉल की चौथी मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया। डॉक्टर ने C-21 मॉल की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। वे सिर के बल नीचे गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकरी के मुताबिक वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित थे। इस वजह से ऐसा कदम उठाया।
मामला ग्वालियर का है। जहां एक आवारा गाय ने छात्र पर हमला कर दिया। बता दें कि गाय ने पहले उसे सींग से उठाकर जमीन पर पटका, फिर पैरों से रौंदने लगी। जिसका वीडियो सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम ने गाय को एक घंटे में रेस्क्यू कर पकड़ा और उसे गोशाला पहुंचाया। वहीं छात्र किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा।
जोधपुर जिला के मतोड़ा थाना इलाके के पड़ासला गांव में खेत की बिजली का बिल 2 लाख रुपए आने के बाद पिता के ट्रांसफार्मर खुलवा देने से नाराज बेटों ने मिल कर हत्या कर दी। पिता ट्रांसफार्मर को बिजली ऑफिस पर रख कर भारी-भरकम बिल से माफी चाहता था, जबकि बेटे बिल चुकाकर ट्रांसफार्मर अपनी जगह लगे रहने देना चाहते थे। पिता के नहीं मानने पर बेटो ने मौत के घाट उतारा दिया।
जयपुर में कार चालको ने शराब के नशे में पुलिसकर्मिय से मारपीट की। प्रताप नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल किशन सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शराब के नशे में हंगामा करने वाले लोगों का पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस टीम ने उनका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह गलियों से होते हुए टोंक रोड की तरफ फरार हो गए।
मामला मुंबई के समता नगर का है। एक प्रेमी जोड़े लव मैरिज करना चाहते थे। लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। जिसके चलते शनिवार को प्रेमी जोड़े ने पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली।लड़की की उम्र 16 साल और लड़का 21 साल का था।मुंबई पुलिस के मुताबिक दोनों के परिवारों ने शादी कराने से इनकार कर दिया था।
हाल ही मे रिलीज़ हुई रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर की कॉमेडी फिल्म तू झूठी मै मक्कार, बॉक्स ऑफिस में कमाल दिखा रही है। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। हालाँकि इस फिल्म ने अब तक 70.66 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और माना जा रहा है की बहुत जल्द यह सौ करोड़ के क्लब सामिल हो सकती हैं।
मामला जयपुर का है। जहां युवक ने दोस्ती कर गलत वीडियो बनाएं। अश्लील वीडियो को वायरल करने की आरोपी धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने IT एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे घटना है कैलिफोर्निया की जहाँ नाव पलटने से आठ लोगो की मौत हो गयी। कैलिफोर्निया के ब्लैक बीच पर यह हादसा बीते रविवार के करीब 11:30 बजे का है। जहा पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गयी। मौके पर मछली पकड़ने वाले वक्ति ने पुलिस को सूचना दी।
आपको बता दे घटना है एयर इंडिया के विमान की जहा एक यात्री को सिगरेट पीने पर गिरफ्तार कर लिया गया। विमान के टॉयलेट में आरोपी यात्री रमाकांत सिगरेट पी रहा था जिससे विमान का फायर अलार्म बजने लगा। पकड़े जाने पर यात्री ने दुर्व्यवहार किया और विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की और यात्रियों की जान की परवाह नही की। इस अपराध के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
आपको बता दे घटना है प्रदेश के कानपुर जिले की जहाँ एक नाबालिक मासूम ने जिद करने मे अपनी जान फ़ासी लगा कर दे दी। दरसल कुछ दिनों बाद दिल्ली में नाबालिक के रिश्तेदार की शादी है, शादी में जाने के लिए वह जिद कर रही थी माँ के मना करने पर उसने कमरे का दरवाजा बंद करके दुपट्टे से गला घोट लिया।
on 12 Mar 2023 , Concise by Krati, 0 0
उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के रूरा गांव में आग लगने से जल कर एक ही परिवार के सभी लोगों की मौत हो गयी। यह घटना रात के दो बजे हुई, जहां पति पत्नी अपने तीन बच्चो के साथ अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। शॉट सर्किट से झोपड़ी आग का गोला बन गयी जिसमे सब बुरी तरह से झुलस गए। झोपड़ी के बाहर सो रही बुजर्ग महिला उनको बचाने के लिए खुद बहुत बुरी तरह झुलस गयी।
बढ़ती महंगाई से आम आदमी को बहुत झटके लग रहे हैं। आम आदमी को अब घर बनाना भी मुश्किल हो रहा हैं, अभी आम आदमी सीमेंट और सरिये की महंगाई से उभर भी नही पाया था। कि उन्हे एक झटका लगा है अमेरिकन कोयले की कीमत बढ़ने के कारण ईट की कीमत बढ़ गयी हैं।भट्ठा मालिक ईंट पकाने के लिए अमेरिका कोयले का प्रयोग करता है।
फिल्म इंडस्ट्री की धक धक गर्ल माधुरीदीक्षित की माँ का आज तड़के सुबह निधन हो गया। अभिनेत्री माधुरी को कौन नही जानता, उन्होंने अपनी अदाकारी से एक अलग पहचान बनाई है। भारत ही नही देश के बाहर भी उनके कई दीवाने हैं। उनके करोड़ मे फैंस है। इस हसीन अभिनेत्री की माँ का निधन आज सुबह हो गया। यह उनके लिये बहुत दुखद खबर है आज शाम को उनका दाह संस्कार मुंबई में होगा।
on 11 Mar 2023 , Concise by Krati, 0 0
राजधानीदिल्ली के छावला इलाके में लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा, जिसमे एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे युवक के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। अपने को जलता देख युवक ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। जिसमें दूसरा आरोपी भी बुरी तरह झुलस गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
Submit