on 9 Mar 2023 , Concise by Komalvj, 0 0
रियलिटी शो बिग बॉस-16 की टॉप-5 फाइनलिस्ट रहीं अर्चना गौतम को धमकी देने के आरोप में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी जानकारी मेरठ के एसपी ने दी है। उन्होंने बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ अर्चना गौतम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। उन्होंने यह केस मेरठ के परतापुर थाने में दर्ज करवाया है।
पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस ने निहंगो का चोला पहना हुआ था। वारदात देर रात कीरतपुर साहिब के पास बने श्री आनंदपुर साहिब के प्रवेश द्वार पर हुई। प्रिंस पर तेजधार हथियार से चलती बाइक पर पहले हमला किया गया इसके बाद फिर से तेजधार हथियारों से वार किए।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 4 दिनों के भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित राजभवन में होली मनाई और कहा कि रंगों का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अल्बनीज का गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राजभवन के समारोह में स्वागत किया और उनके चेहरे पर गुलाल लगाया।
होली के दिन जहां एक ओर लोग उत्सव मनाते रहे, वहीं बसंत विहार मलाई मंदिर इलाके में एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार थार ने 8 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और बाकी घायल हैं। मरने वालों की पहचान मुन्ना और समीर के रूप में हुई है। थार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसने अन्य दो वाहनों में भी टक्कर मार दी।
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इंडिया टीवी को दिए गये इन्टरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि होली किसी पार्टी की बपौती नहीं है। सामाजिक समरसता के संदेश के साथ बागेश्वर धाम की होली मनती रहेगी। ब्रज की होली जैसी होली बागेश्वर धाम में इसलिए मनाई गई क्योंकि राशि एक जैसी है, बा से बागेश्वर, बा से ब्रज, बा से बांके बिहारी और बा के साथ बालाजी।
on 4 Mar 2023 , Concise by Komalvj, 0 0
महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को आईसीसी महिला टी20 रैकिंग में जबरदस्त हुआ है। उन्होंने शुक्रवार को टी20 में बल्लेबाजों की रैकिंग में 21 पायदन की छलांग लगाई है। ऋचा घोष ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। जहां टीम के सीनियर बल्लेबाज रन नहीं बना पाए, वही उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
on 28 Feb 2023 , Concise by Komalvj, 0 0
सूत्रों की मानें तो सबसे पहले सीबीआई सिसोदिया से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में पूछताछ करेगी। आरोप है कि यह रिश्वत पैसे देने वालों के पक्ष में शराब नीति तैयार करने के एवज में विजय नायर नामक शख्स को दिए गए थे। दावे के मुताबिक नायर को सिसोदिया का करीबी माना जाता है। पैसे दक्षिण भारत के एक बड़े समूह ने एडवांस के तौर पर दिए थे।
on 26 Feb 2023 , Concise by Komalvj, 0 0
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में एक नया नाम सामने आया है। टीएमसी के गिरफ्तार नेता कुंतल घोष ने कथित रूप से घोटाले में शामिल एक महिला के बारे में टिप्पणी की थी। इसके बाद से राज्य में अटकलें शुरू हो गईं है। गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होने के बाद टीएमसी नेता ने सफाई दी कि घोटाले से जुड़ी यह महिला कोई और नहीं, बल्कि गोपाल दलपति की पत्नी हेमंती गांगुली है।
Submit