आवश्यक सामग्री:
- 250 ग्राम आलू
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 50 ग्राम सफ़ेद तिल
- 10 - 15 करी पत्ते
- धनिया पत्ती बारीक कटी
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच अमचूर
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- नमक आवश्यकतानुसार
- तलने के लिये तेल
बनाने की बिधि:
- आलुओं को उबाल कर ठण्डा करे।
- उसको छील कर छोटे टुकड़ो में काट लें।
- पैन में तेल गरम करें और हरी मिर्च व तिल भूनें।
- फिर इसमें आलू डाल कर धीमी आँच पर गुलाबी होने तक भूनें।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर , अमचूर पाउडर , गरम मसाला , चाट मसाला व नमक डालें।
- और आलुओं के करारा होने तक भूनें।
- ऊपर से धनिया पत्ती व करी पत्ते से गर्निश करें और परोसें।