आवश्यक सामग्री:
- ½ kg पालक
- 200 ग्राम पनीर
- 1 बड़ा टमाटर
- 1 प्याज़
- 4 कली लहसुन
- 1 टुकड़ा अदरक
- 50 ग्राम दही
- हरी मिर्च बारीक कटी
- नमक आवश्यकतानुसार
- आवश्यकतानुसार घी
बनाने की बिधि:
- पालक को धोकर काट लें।
- कुकर में नमक व पानी डालकर पालक को उबाल लें।
- उबले पालक का पानी छानकर अलग कर लें उसके बाद पालक को पीस लें।
- प्याज़ लहसुन व अदरक को भी पीस लें।
- टमाटर को धुल कर काट लें।
- अब पनीर के छोटे टुकड़े काट कर तल लें।
- अब कड़ाही में घी गर्म करें।
- उसमें हरी मिर्च,प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें फिर उसमे अदरक,लहसुन, व टमाटर डाल कर भूने।
- अब इसमें दही मिलायें।
- इसके बाद पिसा हुआ पालक व तला पनीर डालकर चलायें और थोड़ा सा पानी डालकर 5 मिनट आँच पर रखें।
- आँच से उतार कर हरी धनिया व पनीर से सजा कर सर्व करें।