दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है कई ऐसे रहस्य हैं जो अभी तक सुलझ नहीं पाए हैं। उन्हें समझने की सुलझाने की कई बार कोशिश हुई है परंतु हाथ कुछ नहीं लगा आइए ऐसी जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
सांपों का द्वीप:
ब्राजील में स्थित इलाहा दा क्यूइमादा यह द्वीप सांपों के द्वीप के नाम से मशहूर है। यहां आपको 2 से 3 फीट में 1 से 5 सांप मिल ही जाएंगे। गोल्डन लांसहेड वाइपर सांपों की प्रजाति यहां सबसे ज्यादा पाई जाती है ।यहां आम नागरिकों का जाना प्रतिबंधित है।
सेंटिनल द्वीप, अंडमान:
वैसे तो हम भारत में कहीं भी घूम सकते हैं परंतु सेंटिनल द्वीप पर जाना हमारे लिए वर्जित है। यहां पर 300 से 400 आदिवासी रहते हैं जिनका बाकी दुनिया से कोई संबंध नहीं है। यह ना ही किसी को अपने द्वीप पर आने देते हैं और ना ही यह अपने द्वीप को छोड़कर कहीं जाते हैं।
दनाकिल रेगिस्तान, इथोपिया:
यह रेगिस्तान धरती पर नरक का एहसास दिलाता है। जहां पूरी दुनिया अलग-अलग मौसमों से गुजरती है वही इस का तापमान कभी भी ४८ डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरा। कभी-कभी इस का तापमान १४८ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां इंसान का जिंदा रह पाना लगभग नामुमकिन है।