भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। कल पार्टी मुख्यालय में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।भाजपा नेता जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को चुना गया है हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।