26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने चार महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने मुंबई जा कर शंकर मिश्रा के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। उसी जानकारी के आधार पर उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।