कच्चे आम की चटनी बनाने की सामग्री
- कच्चा आम
- पुदीने की पत्तियां
- हरी धनिया पत्ती
- स्वादानुसार नमक
- अदरक का टुकड़ा
- भुना हुआ जीरा
- हींग
- हरी मिर्च
- आवश्यकतानुसार पानी
कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि
- कच्चे आम को धुलने के बाद उसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए एवं एक छोटे अदरक के टुकड़े को भी बारीक काट लीजिए |
- मिक्सर में कटे हुए आम के टुकड़े, हरी धनिया पत्ती, पुदीने की पत्तियां ,स्वादानुसार नमक ,बारीक कटे अदरक के टुकड़े ,हरी मिर्च ,दो चुटकी हींग ,थोड़ा सा भुना हुआ जीरा ,एवं उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिक्सर चलाकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए कच्चे आम की चटनी तैयार है अब उसे किसी बर्तन में निकाल कर परोसने हेतु रख दें |