फ्रांस के दक्षिण इलाके में स्वच्छ ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए सूरज बनाने की तैयारी चल रही है। जिसमें भारत समेत 35 देशों के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। सूरज तैयार हो जाने पर ऊर्जा का सबसे बड़ा संकट खत्म हो जाएगा। और जलवायु परिवर्तन से धरती को मुक्ति मिलेगी इस सूरज से एक ग्राम परमाणु ईंधन से 8 टन तेल के बराबर ऊर्जा बनेगी। वैज्ञानिक परमाणु संलयन पर उपलब्धि हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूक्लियर फ्यूजन वह प्रक्रिया है जो असली सूरज और अन्य सितारों में प्राकृतिक रूप से होती है।