संयुक्त राष्ट्र के लिए कर्तव्य पालन और सेवा करने के लिए मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सनवाला राम विश्नोई, शिशुपाल सिंह और शाबर ताहेर अली नाम के तीन भारतीय शांति सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। सनवाला राम विश्नोई और शिशुपाल सिंह सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल है। इन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संगठन स्थिरीकरण मिशन में काम किया था। तो वही इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के लिए शाबर ताहेर अली कार्यरत थे।
तीन भारतीय शांति सैनिकों को विशेष सम्मान।
