श्रीलंका की सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मंजूर कर्ज की रकम जारी करवाने के लिए जुटी हुई है। इसी दौरान श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम के बारे में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अहम जानकारी दी है। उनके अनुसार ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम 2023 के सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद श्रीलंका की दिवालिया अर्थव्यवस्था को सुधारा जाएगा। इस समय उनका देश आर्थिक रूप से कमजोर राष्ट्र है और देश को आर्थिक संकट से उभरने के लिए यूनाइटेड नेशनल पार्टी का समर्थन महत्वपूर्ण है।
ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम पर श्रीलंका के राष्ट्रपति का बयान।
