कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है। पन्ना जिले के पवई में आदिवासियों के बीच पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का 'प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए तत्पर रहो' की बात कहने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सुबह छह बजे पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया गया।
पीएम मोदी पर विवादित बयान करने पर राजा पटेरिया गिरफ्तार।
