रविवार को महाराष्ट्र के एक अस्पताल में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे को भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार, उनका रक्तचाप थोड़ा कम है, भूख हड़ताल की वजह से वजन भी 8-10 किलोग्राम कम हो चुका है। हालकी उनका किडनी फंक्शन टेस्ट सामान्य था, अन्य परीक्षणों के नतीजे सामान्य आते ही उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दे की मराठों के लिए ओबीसी कोटा की मांग करते हुए उन्होंने 29 अगस्त से जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में भूख हड़ताल शुरू की थी।
भूख हड़ताल से बीमार पड़े मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे अस्पताल में भर्ती।
