शुक्रवार को इमरान खान के घर से छह आतंकवादियों को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लाहौर कैपिटल सिटी पुलिस के अधिकारी बिलाल सद्दीक काम्यान के अनुसार इमरान खान के जमां पार्क स्थित आवास से अब तक कुल 14 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इमरान खान के घर में छिपे आतंकियों को गिरफ्तार करने के लिए पाकिस्तानी पंजाब पुलिस सुरक्षा अभियान शुरू करने वाली है। आतंकी सौंपने के लिए राज्य सरकार ने उनको 24 घंटे का वक्त दिया था।