मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके बाद किरण रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा कर भू विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है, साथ ही उनकी जगह मौजूदा केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन मेघवाल को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ न्याय व कानून मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। रिजिजू ने इस बदलाव के बाद ट्वीट करते हुए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है तथा नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात भी कही है। ज्ञात हो, रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद है।
अर्जुन मेघवाल बने नए कानून मंत्री।
