संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य था कि लोग अपने इतिहास और परंपरा को जान सकें। इसलिए उसने 18 मई 1983 को संग्रहालय दिवस के रुप मनाने की घोषणा की। उसके बाद से प्रत्येक 18 मई को यह दिन अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद संग्रहालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कई निशानियां मौजूद हैं। जैसे कि चंद्रशेखर आजाद की पिस्टल, गांधीजी की इस्तेमाल की वस्तुएं, नेहरू जी से संबंधित वस्तुएं, इसके साथ ही प्राचीन अशोक स्तंभ के अंश आदि बहुत से ऐसी वस्तुएं हैं जो भारतीय इतिहास की गवाह हैं।
18 मई अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
