असम में बाढ़ के कारण स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र, बराक की सहायक नदियां कहर बरसा रही हैं। जिससे 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।कई स्थानों पर बारह और लोगों की मौत हो गई है। इस साल प्राकृतिक आपदा से 89 लोग मर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भुवनेश्वर से एनडीआरएफ के जवान असम भेजे गये हैं। करीमगंज और कचार जिलों में बराक और कुशियारा नदियों का जलस्तर बढ़ने से हालत गंभीर बनें हुए हैं राहत और बचाव का कार्य जारी है
असम में बाढ़ के कारण 24 घंटों में 12 लोगों की मौत
